जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। धर्मनगरी में कॉरिडोर की डीपीआर की मांग को लेकर जिला महानगर कांग्रेस हरिद्वार ने व्यापारियों के साथ जनाक्रोश सभा का आयोजन किया। हरिद्वार सब्जी मंडी चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सरकार कॉरिडोर की डीपीआर सार्वजनिक क्यों नहीं करती? स्थानीय विधायक सदन में बिल क्यों नहीं लाते? जनता को भ्रमित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने जिस गुफा में ध्यान लगाया उसे मोदी गुफा का नाम देकर उसके दर्शन के पैसे लिए जा रहे। धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं। अधूरे मंदिर का उद्घाटन करते हैं, शंकराचार्य को अपशब्द बोलते हैं। केदारनाथ धाम को समाप्त करना चाहते हैं। दिल्ली में अलग केदारनाथ धाम बना रहे। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि संघर्ष को जारी रखो तभी मंजिल मिलेगी। लोगों को बिना परेशान किए कार्य हो। अम्बरीष कुमार का नहीं होना हरिद्वार को बहुत नुकसान दे रहा है, वह होते तो इस संघर्ष का रूप अलग होता।
महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पराशर ने कहा कि सरकार की मंशा साफ नहीं है। हमारी सरकार से मांग है कि कारिडोर की डीपीआर सार्वजनिक हो। व्यापारियों में भय का माहौल समाप्त होना चाहिए। सरकार व्यापारियों और स्थानीय लोगों को परेशान कर रही है विकास के नाम पर विनाश की ओर अग्रसर हैं।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि हम व्यापारियों की इस मांग को लेकर लगातार संघर्ष करेंगे और भविष्य में इस आंदोलन को और बड़ा करेंगे। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, व्यापारी नेता संजीव नैय्यर ने कहा कि सरकार कॉरिडोर पर सिर्फ राजनीति कर रही है। डीपीआर सार्वजनिक होने से सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी लेकिन सरकार ऐसा चाहती नहीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामयश सिंह, मुरली मनोहर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, ओपी चौहान, राजबीर सिंह, अशोक शर्मा, महेश प्रताप राणा, एड. अरविंद शर्मा, संतोष चौहान, तुषार कपिल, शुभम जोशी, राजीव भार्गव, कैलाश भट्ट, शुभम वशिष्ठ, नितिन यादव, तरुण व्यास, मनोज सैनी, दिनेश वालिया, सुनील कुमार, लता जोशी, विकास चंद्रा, नीरज जैन, रमणीक सिंह, शहर महामंत्री व्यापार मण्डल अमन शर्मा, मोती बाजार व्यापार मण्डल अध्यक्ष आशुतोष वर्मा, कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग, बड़ा बाजार व्यापार मण्डल अध्यक्ष अरूण अग्रवाल, महामंत्री राघव मित्तल, राजेन्द्र चुटैला, सुमित अरोड़ा आदि व्यापारी व कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *