जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में सड़क हादसे में एक शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई तो दूसरी साथी शिक्षिका भी गंभीर रूप से घायल है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतक शिक्षिका के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। जिस ट्रक ने शिक्षिका के एक्टिवा को टक्कर मारी थी, उसे पब्लिक ने पकड़ लिया। जिसे बाद में सिडकुल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

डेंसो चौक सिडकुल में मौके पर जमा भीड़

40वी वाहिनी पीएसी परिसर में स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल की शिक्षिका नूतन निवासी नवोदय नगर रोशनाबाद अपनी साथी शिक्षिका सुमनलता के साथ एक्टिवा पर डेंसो चौक से गुजर रही थी। डेंसो चौक पर पीछे से आ रहे अनियंत्रित हुए ट्रक चालक ने उनके एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों शिक्षिका नीचे गिर गई और ट्रक ने कुचल दिया। जिसमें नूतन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी शिक्षिका सुमनलता गंभीर रूप से घायल हो गई। डेंसो चौक के पास ज्यादा आवाजाही होती है तो मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और पब्लिक ने ट्रक को रोककर उसके चालक को उतार लिया। मौके पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने ट्रक और चालक दोनों को कब्जे में ले लिया हैं। उधर, जिला अस्पताल में मृतक शिक्षिका नूतन के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *