जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार कचहरी में प्रैक्टिस कर रहे युवा अधिवक्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अंतिम संस्कार में रुड़की में किया। उनके एक बच्ची है। युवा अधिवक्ता की मौत से परिजनों के साथ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदमें हैं।
रुड़की निवासी युवा अधिवक्ता सुधीर प्रशांत आयु करीब 32 साल, दीप गंगा अपार्टमेंट में रहते थे। वे अपनी प्रैक्टिस हरिद्वार कचहरी रोशनाबाद में कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार युवा अधिवक्ता शनिवार की रात को अपनी कार में थे। पूरी रात घर न पहुंचने पर जब उनकी तलाश की गई तो सिडकुल क्षेत्र में उनकी कार खड़ी मिली। कार में वे अंदर थे। बामुश्किल खिड़की खोली तो देखा कि अधिवक्ता की मौत हो चुकी थी। उनके शरीर पर किसी प्रकार की चोट या निशान नहीं मिला। संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने पर पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया। इसके बाद परिजन शव को लेकर रुड़की चले गए और वहां मालवीय चौक स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कराया।
वहीं, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष और सचिव अनुराग चौधरी ने अधिवक्ताओं को संदेश जारी किया है कि बड़े दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारी बार के सम्मानित युवा अधिवक्ता सुधीर प्रशांत का देहांत हो गया है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हरिद्वार इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ है। इस संबंध में एक शोक सभा 12/08/2024 दिन सोमवार को सुबह 11:00 बजे बार रूम में आयोजित की जाएगी। तत्पश्चात अधिवक्तागण सभी न्यायिक कार्यों से विरक्त रहेंगे। टाइपिस्ट और स्टाम्प वेंडर अपने बस्ते बंद रखेंगे। यदि कोई साथी अधिवक्ता न्यायालय में कार्य करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर अनुसाशनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
फाइल फोटो — अधिवक्ता सुधीर प्रशांत