जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भारतीय जागरूकता समिति के अध्यक्ष एवं हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने बच्चों को बताया कि समाज में साइबर अपराध एवं ड्रग्स का व्यापार बड़ी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। मिगलानी ने बताया कि साइबर क्राइम एक एक्सपर्ट क्राइम है। जहा अपराधी लोगों के दिमाग से खेलकर उन्हीं से उनका अकाउंट खाली करते हैं। जहां एक ओर ओटीपी लिंक को क्लीक करने को बोलते है तो वही एआई के माध्यम से अपनों की आवाज निकाल कर लोगो को ठगते है। अपराधी पुलिस की वर्दी पहनकर और पीछे थाने की बेकग्राउंड लगाकर आपको डिजिटल गिरफ्तारी करके आपको डराकर पैसे वसूल करते है। आपको बता दें कानून में डिजिटल गिरफ्तारी का कोई प्रावधान नहीं है ये मात्र एक ठगी का नया तरीका है।
शुक्रवार को भारतीय जागरूकता समिति ने एटीसी हरिद्वार, ट्राफिक पुलिस एवं जिला विधिक प्राधिकरण के साथ मिलकर डिवाइन लाइट इन्टर कॉलेज जगजीतपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जिसमें बच्चो को ड्रग्स, ट्राफिक, साइबर लॉ के बारे में जागरूक किया। मुख्य अतिथि जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव सिमरन जीत कौर, डिप्टी कमान्डेंट अरुणा भारती, हाईकोर्ट के अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष ललित मिगलानी, इंस्पेक्टर संजय चौहान, सब इंस्पेक्टर संजय गौर, कांस्टेबल मनोज भंडारी, पंकज कुमार, कार्यक्रम सचिव दीपाली शर्मा, निधि आदि उपस्थित रहे।
डिप्टी कमान्डेंट अरुणा भारती ने बच्चो को नए कानून बीएनएस, बीएनएसएस आदि के बारे में डिटेल में जानकारी देते हुए बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को अपराधों से दूर रहने, अपराध करने पर नए कानून के बारे में बताया। बच्चियों को बताया कि समय रहते अपराध की सूचना पुलिस 1090 २म 112 पर दें। उनकी पहचान को गुप्त रखा जाएगा। पुलिस आपकी मित्र है साइबर अपराध के लिए आपकी जागरूकता जरुरी है, अपने फेसबुक एवं अन्य सोशल साईट को पब्लिक न करके प्राइवेट करे।
जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव सिमरन जीत कौर ने कहा कि इन जानकारियों को अपने परिवार के सदस्यों को बताए। कार्यक्रम में स्कूल के अंकित, आशीष, निधि, भावना चौहान ने कार्यक्रम को संचालित करने में अपनी महत्पूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन स्कूल प्रशासन ने किया। स्कूल के निर्देशक लक्ष्मी कान्त सैनी, प्रिंसिपल किरण मिश्र ने समिति के प्रयासों की सरहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *