जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। एसएमजेएन (पीजी) काॅलेज में महाविद्यालय प्रशासन द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर काॅलेज की बीए पंचम सेमेस्टर की छात्रा पूजा गौड़, तनु, जौरिया नाज द्वारा महिला प्राध्यापकों व छात्राओं को मेहन्दी लगायी गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने हरियाली तीज की शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मक प्रतिभा एवं उनकी कौशल सम्वर्धन को बढा़वा देना है। मुख्य अतिथि संस्कृत विभाग की पूर्व अध्यक्ष डाॅ. सरस्वती पाठक ने हरियाली तीज की शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्राओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उन्होंने प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा को ऐसे सफल आयोजन के लिए साधुवाद दिया। हरियाली तीज के अवसर पर महाविद्यालय की बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अदिति, यासमीन, वैष्णवी कौशिक, ललिता, अनुष्का, गुड्डी, अमिषा, पायल, खूशबु तथा महाविद्यालय की अनेक शिक्षिकाओं ने अपने हाथों पर मेहन्दी लगवायी। इस अवसर पर मुख्य रूप से डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. पल्लवी राणा, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. मीनाक्षी शर्मा, श्रीमती रिंकल गोयल, रिचा मिनोचा, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. पुनीता शर्मा, डाॅ. पदमावती तनेजा आदि शिक्षिकाओं सहित काॅलेज की अनेक छात्रा उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *