जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। एबीवीपी के मैडिविजन आयाम द्वारा कावड़ यात्रियों के लिए गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया हुआ हैं। शिविर में बीएएमएस, बीफार्मा, डीफार्मा व एम फार्मा अंतिम सत्र के छात्रों के द्वारा सेवा कार्य किया गया। जिसमें डॉ. अपूर्व रुहेला भी उपस्थित रहे।
शिविर में काम कर रहे अन्य मेडिविजन व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा शिव भक्तों की सेवा की गई। इस अवसर पर एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री मनीष राय उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने शिव भक्तों की सेवा में निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया हैं। जिसमें हरिद्वार आने वाले शिव भक्तों को स्वास्थ्य सम्बन्धित कोई समस्या हो तो हम उसका निदान कर सकें, ताकि बिना समस्या के सभी शिव भक्त अपने गंतव्य को वापस सकुशल प्रस्थान कर जाएं। एबीवीपी के सेवा आयाम सेवार्थ विद्यार्थी के प्रांत प्रमुख डॉ रितेश वशिष्ठ ने बताया कि सहयोगियों ने हरिद्वार शहर के भूपतवाला में दूधाधारी चौक पर भी जल सेवा लगाई हुई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर द्वारिका विहार के पास भी जल सेवा निरंतर चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर एबीवीपी के विभाग संयोजक विशाल भारद्वाज ने बताया कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हजारों शिवभक्तो ने लाभ उठाया हैं। स्वास्थ्य व जल सेवा को शुरू करने के बाद से हमारे सभी कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि असली नर सेवा नारायण सेवा यही है, जिला प्रमुख राहुल सिंह ने बताया कि इस प्रकार की सेवा में हम प्रतिवर्ष प्रतिभाग करेंगे। इस सेवा को पाकर शिवभक्त भी ख़ुश दिखाई दिए और हमारे सभी कार्यकर्ताओं को बधाई के पात्र बताया। जिला संयोजक आशु मलिक, प्रांत सेवार्थ विद्यार्थी सह संयोजक शैलेश त्रिपाठी, नगर मंत्री हर्षित सैनी, तुषार अग्रोही, उदय सिंह, विमल भट्ट, कार्तिक सैनी, अंकिता भंडारी, सीमा यादव, हिमांशु, सार्थक, अतुल, देव आदि कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

