जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भूमि मालकिन विधवा महिला को ब्यूटी पॉर्लर संचालिका लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थी। भूमि मालकिन लंबे से अपनी भूमि पर हो रहे अवैध धंधे से परेशान होकर ब्यूटी पॉर्लर की संचालिका से कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगा रही थी, लेकिन ब्यूटी पॉर्लर उससे 30 लाख रुपये की मांग कर रही थी। इस प्रकरण में जुड़े कुछ लोगों के नाम जल्द ही बेनकाब होंगे, जोकि विधवा महिला को ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहे हैं।
सिंहद्वार के पास विष्णु गार्डन कॉलोनी के सामने लक्सर हाईवे पर आश्रम के सामने रिमी गुलाटी की भूमि है। उसे किराये पर एक महिला ने लिया था, जिसने उसमें ब्यूटी पॉर्लर खोल रखा था। ले​किन ब्यूटी पॉर्लर की आड में अवैध धंधे हो रहे थे। जिससे प्रॉपर्टी बदनाम हो रही थी। भूमि मालकिन जोकि विधवा महिला है, उन्होंने अपनी भूमि से ब्यूटी पॉर्लर संचालिका से छोड़ने को कहा। लेकिन पिछले कुछ सालों से ब्यूटी पॉर्लर संचालिका विधवा महिला को परेशान कर रही थी। प्रॉपर्टी पर अवैध धंधे विधवा महिला को बर्दास्त नहीं हो रहे थे।
सूत्रों की माने तो प्रॉपर्टी मुक्त कराने के नाम पर ब्यूटी पॉर्लर संचालिका मजबूर विधवा महिला को ब्लैकमेल करने लगी। वह भूमि से अपना ब्यूटी पॉर्लर हटाने के नाम पर 30 लाख रुपये मांगने लगी। अब अबला महिला कहा से ​इतनी धनराशि लाए। रिमी गुलाटी का कहना है कि वह ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी हरिद्वार से ​मुलाकात करेंगी। यदि फिर भी न्याय नहीं मिला तो वह डीजीपी से मिलेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *