जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा की महिला नेताओं ने गरीब बस्तियों में दस दिन का समर कैंप लगाकर बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का काम किया है। वे बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां संचालित कराते हुए उन्हें विशेष प्रशिक्षण देकर दक्ष करेंगी।
भाजपा प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा एवं स्पर्श गंगा अभियान की समन्वयक रीता चमोली और विमला ढोंढियाल द्वारा निर्मल बस्ती के बच्चो के लिए दस दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें निर्मल बस्ती के नोनिहालो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस समर कैंप में बच्चो की रुचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित कार्य को सिखाया जाएगा। जैसे नृत्य, योग, आर्ट एंड क्राफ्ट, कुकिंग विद आउट फायर, मेहंदी और ज्वैलरी मेकिंग कोर्स, रिद्धि श्री राजवंश द्वारा डांस, कनक आत्रे द्वारा योग, और प्रीति गुप्ता द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट की क्लासेज ली गई। बच्चों की इच्छा अनुसार क्लासेज मिलने पर सभी बच्चो को हर्ष की अनुभूति हो रही थी। ये समर कैम्प बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से आयोजित किया गया। स्पर्श गंगा परिवार आगे भी इसी तरह के कार्य इन नौनिहालों के लिए करते रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *