थाना श्यामपुर में लोहा चोरी करने वाले पकड़े गए चोर

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार से नजीबाबाद निर्माणाधीन हाईवे के फ्लाईओवर की साइट से महंगे उपकरण और सरिया चोरी करने वाले चोरों को श्यामपुर पुलिस ने धर—दबोचा। वे पिकअप वाहन में लाखों के चोरी के सामान सहित कबाड़ी समेत तीन चोरों को दबोचा लिया। चोरों ने अत्याधुनिक सेट्रिंग प्लेटो के साथ अन्य महंगे सामानों को कबाड़ी की मदद से बेचने का प्लान बनाया हुआ था। चोरों से दो मुकदमों का खुलासा हुआ, जबकि अन्य की जानकारी के लिए पूछताछ जारी है। चोरी में दो सगे भाई शामिल है।
हाईवे की साइट से सरिया एवं अन्य उपकरण चोरी होने पर साइट कर्मचारी की ओर से श्यामपुर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के आदेश पर श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया। मामले में टीमो द्वारा अच्छी सुरागरस्सी -पतारस्सी करते हुए सूचना पर पीली नदी पुल के पास जंगल मे खडी बोलेरो मैक्स वाहन संख्या UK07CB6584 जिसमे NH-74 हाईवे का चोरी किया गया सामान भरा हुआ था। जिसके पास खडे 03 आरोपी (1) यासीन पुत्र नसीम अहमद (2) तहसीन पुत्र नसीम अहमद (3) आशीष पुत्र श्री किशोर चन्द को पकड कर शत प्रतिशत चोरी किया गया सामान बरामद किया गया।
चोरों का नाम एवं पता
1. यासीन पुत्र नसीम अहमद निवासी तेली मौहल्ला जौलीग्रांट थाना कोतवाली डोईवाला जिला देहरादून
2. तहसीन पुत्र नसीम अहमद निवासी तेली मौहल्ला जौलीग्रांट थाना कोतवाली डोईवाला जिला देहरादून
3. आशीष पुत्र किशोर चन्द निवासी राजीव नगर थाना कोतवाली डोईवाला जिला देहरादून।
बरामद सामान
पिक अप वाहन संख्या UK07CB6584 के साथ, केप लोक पाईप, प्रोपजैक, सेटरिंग प्लेट, बीटीकालम, सरिया, ब्रेकेट, यूजैक (कुल कीमत लगभग 6 लाख रुपए) बरामद किया।
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, एसआई अशोक रावत चौकी प्रभारी चंडी घाट, मनोज रावत, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल अनिल रावत, रमेश सिंह, तेजेंद्र सिंह, कृष्णा भारद्वाज का सहयोग रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *