ब्यूरो रिपोर्ट
बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने की जिद में कथा सुनने आई एक महिला ने हाथ की नस काट ली। मंगलवार को सीमा नामक एक महिला कथा सुनने पहुंची थी। कथा समाप्त होने पर वो धीरेंद्र शास्त्री से मिलने की जिद करने लगी। महिला को सिक्योरिटी और दूसरे लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री से मिलने से रोक दिया जिसके बाद महिला ने हाथ की नस काट ली। उसे तुरंत पंडाल में खड़ी एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल भेजा गया। मामला कनकेश्वरी धाम में चल रही भागवत कथा का है।
पिछले कुछ दिनों से कनकेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री की कथा चल रही है। मंगलवार को सीमा नामक एक महिला कथा सुनने पहुंची थी। कथा समाप्त होने पर वो धीरेंद्र शास्त्री से मिलने की जिद करने लगी। महिला को सिक्योरिटी और दूसरे लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री से मिलने से रोक दिया, जिसके बाद महिला ने हाथ की नस काट ली और वो बेसुध हो गई। इसके बाद कनकेश्वर संस्था की एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल ले जाया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *