छात्रा का फाइल फोटो

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर की रेलवे लाइन के निकट ट्रेन की चपेट में आकर एमबीबीएस की छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे से संबंधित सूचना स्वजन को दी है।
जनपद औरैया के अजीतपुर बल गांव निवासी तृप्ता चौहान पुत्री राहुल चौहान मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह शुक्रवार सुबह अपने सहपाठी एमबीबीएस के छात्र कुणाल सैनी निवासी मोहल्ला सैनियान थाना शाहपुर के साथ घूमने गई थी। छात्रा 6:30 बजे तक कॉलेज की लाइब्रेरी में थी। वहां से उसने अपने माता पिता से वीडियो कॉल कर बातचीत की थी। छात्रा ने 6 महीने पहले ही बेगराजपुर के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया था। वह कैंपस में ही गल्र्स हॉस्टल में रहती थी। रात को वह अपने दोस्त कुणाल सैनी के साथ बाहर घूमने के लिए निकली थी, लेकिन जब देर रात तक वह हॉस्टल नहीं पहुंची तो कर्मचारियों ने उसका फोन नंबर मिलाया, लेकिन जब बातचीत नहीं हुई तो सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि वह अपने दोस्त के साथ बाहर गई। पिता राहुल चौहान ने मंसूरपुर थाने में बेटी के दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, कृतिका के रिश्तेदारों का आरोप है कि छात्रा की हत्या कर शव को फेंका गया है, क्योंकि ऐसे संवेदनशील स्थान पर छात्रा के जाने का कोई औचित्य नहीं है। वहां पर जंगल ही जंगल है और आम रास्ता तक नहीं है। हॉस्टल से वहां तक पहुंचने के लिए कोई सीधा रास्ता नहीं है।
यहां पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आकर छात्र की मौत हो गई। मंसूरपुर इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा की मौत हो गई है, जबकि छात्र भी मामूली रूप से चोटिल है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *