शीतला माता की जय: शीतला माता की जय: मनोकामना पूर्ण माता की जय
धर्मनगरी हरिद्वार में अनेका पौराणिक मंदिर हैं। इनमें में शीतला माता मंदिर है। यहां पर पूजा करने वाला कोई भक्त खाली हाथ नहीं जाता। यहां संतान की लंबी उम्र और स्वास्‍थ्य के लिए पूजा अर्चना ‌की जाती है।
यह मंदिर कनखल में दक्ष मंदिर के पास स्थित है। शीतला देवी माता को राजा दक्ष की कुलदेवी के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि राजा दक्ष ने अपनी कुल देवी शीतला माता की कठोर तपस्या की थी और मनोकामना पूरी होने पर इस मंदिर में देवी सती ने जन्म लिया था। एक मान्यता के अनुसार यहां पूजा अर्चना करने से लोगों को हर प्रकार की बीमारी से छुटकारा मिल जाता है। माता की पूजा करने वाला कोई भक्त खाली हाथ नहीं जाता। सभी की मनोकामना पूर्ण होती हैं। नवरात्र में यहां भक्तों की बहुत बड़ी संख्या पूजा अर्चना के लिए पहुंचती है। मां को प्रतिदिन 56 भोग लगाया जाता है। मंदिर के पंडित राकेश गिरि ने बताया कि शीतला माता को आरोग्यता प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। उनकी पूजा-अर्चना से एश्वर्य की भी प्राप्ति होती है।