जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरियाणा के सोनीपत लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी फिर से आगेे हो गए हैं, हालांकि मात्र 2349 वोटों से आगे ही निकल सके हैं। उन्हें 3,88,613 मत मिले हैं, जबकि उनके सामने भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल बडोली को 3,86,264 मत मिले है। सतपाल ब्रह्मचारी की जीत के लिए हरिद्वार में उनके समर्थक प्रार्थना कर रहे हैं।
सोनीपत सीट पर अभी तक 8,09586 मतों पर गिनती हो चुकी है।

