जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने हरिद्वार के कैबिनेट मंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने अपनी फेसबुक पेज पर तिखी टिप्पणी लिखते हुए सवाल उठाया है कि इस मंत्री को किसी ग्रामीण सीट से चुनाव मैदान में उतारा जाए। उन्होंने कम शब्दों में इशारा करते हुए लिखा है कि अपने रिश्तेदारों को दूसरे दलों में भेजकर भाजपा प्रत्याशियों को हराने के लिए काम किया जाएगा?


भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी कुलबीर सिंह ने अपनी फेसबुक पर एक मंत्री का नाम लिए बगैर तिखी टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा है कि उत्तराखंड मंत्री मंडल विस्तार में हरिद्वार से नवनियुक्त मंत्री कौन सी नई वोट पार्टी को दिलायेगा ?
अधिकतम ये अपने रिश्तेदार जो इसने भाजपा प्रत्याशियों को हराने के लिए दूसरे दलों मे भेज रखे थे, वही जोड सकता है।
इसकी लोकप्रियता नापनी है तो पार्टी हित में इसे ग्रामीण सीट से चुनाव लडाया जाना चाहिये।


वरिष्ठ भाजपा नेता की टिप्पणी पर तमाम नेताओं ने अपने विचार लिखे है। लेकिन उनकी टिप्पणी ने जलती आग में घी डालने का काम किया है। उन्होंने इशारे में लिखा है कि हरिद्वार से बना मंत्री पार्टी के लिए काम करेगा या फिर पूर्व की भांति अपनी ही पार्टी के प्रत्याशियों को हरवाने के लिए काम करेगा। इसके लिए अपने रिश्तेदारों को दूसरी पार्टियों से जोड़कर उन्हें चुनाव मैदान में उतारेगा।
चौधरी कुलबीर सिंह की टिप्पणी से राजनीति गलियारों में फिर से चर्चा उठने लगी है। सभी जानते है कि अपनी ही पार्टी के विधायकों को प्रतिद्वंद्वी मानने वाला एक ही मंत्री है। राजनैतिक जानकारों का तो यह मत है कि अब ये मंत्री बनने पर कई सीटों पर नुकसान करेगा।
चौधरी कुलबीर सिंह ने भारी मंत्री को सुझाव भी दिया है कि वे इतने ही पावरफुल है तो शहर की सीट छोड़कर ग्रामीण सीट से चुनाव मैदान में उतरे तो इनकी औकात का आकलन हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *