जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
मेरठ में सौरभ हत्याकांड के बाद पतियों पर कहर जारी है। अब मुजफ्फरनगर में खतौली के गांव भंगेला में पत्नी ने काफी में जहर मिलाकर पति को पिला दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे मेरठ के एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित पत्नी फरार है। युवक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। महिला का प्रेमी उसकी चचेरी बहन का बेटा ही था, जोकि रिश्ते में उसका भांजा लगता था।
खतौली में पति के साथ चल रहे घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को कॉफी में जहरीला पदार्थ पिला दिया। युवक की बहन मीनाक्षी ने बताया कि उसके भाई अनुज की शादी दो साल पूर्व गाजियाबाद की लोनी निवासी सन्नो उर्फ पिंकी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही वह अनुज व स्वजन को परेशान करने लगी। बात-बात पर अनुज को जान से मरवाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। वादी ने आरोप लगाया कि पति-पत्नी के बाद दो माह बाद ही विवाद शुरू हो गया था। अनुज अपनी पत्नी को किसी अन्य युवक से बातचीत करने से मना करता था, लेकिन वह नहीं मान रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चलता रहा।
कॉफी में जहर मिलकर पति को पिलाया
आरोप है कि पिंकी ने मंगलवार रात लगभग नौ बजे अनुज को जान से मारने के नीयत से कॉफी में जहर मिलाकर पिला दिया। कुछ देर बाद अनुज की हालत बिगड़ने लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। चौकी प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि अनुज की हालत में सुधार है।
ये बाते आई सामने
भंगेला निवासी किसान ताराचंद के दो बेटे और दो बेटियां हैं। दोनो बेटियों की शादी हो चुकी है। बडे बेटे अनुज की शादी 2 साल पहले गाजियाबाद के लोनी के पास फरुखनकर निवासी पिंकी से हुई। अनुज मेरठ के एक निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट है।
तहरीर में मीनाक्षी ने बताया कि पिंकी का अपने ताउ की लड़की के बेटे यानि रिश्ते के भांजे से अफेयर चल रहा था। लेकिन अपने घरवालों के दवाब में शादी कर ली। वह शादी के बाद भी अपने प्रेमी भांजे से बात करती रही, जिसकी जानकारी अनुज को पता चल गई। पिंकी के मोबाइल में आपत्तिजनक मैसेज भी मिले। उसने पिंकी को मना किया, लेकिन वह नहीं मानी और विवाद होने लगा। पिंकी अपने मायके चली गई और पिंकी के भाई ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत की। महिला हेल्पलाइन में दोनों बीच फिर से सुलह हो गई, जब 15 दिन पहले पिंकी अपने ससुराल पहुंची तो उसने सांस से कहा कि वह यहां पर किसी मकसद से आई है और अपने पति को कॉफी में जहर मिलाकर पिला दिया।
