जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
देहरादून। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकसित उत्तराखंड के संकल्प के अनुरूप प्रदेश को ‘Digital Devbhoomi’ के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभागीय योजनाओं, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, ई-गवर्नेंस, साइबर सुरक्षा तथा युवाओं के कौशल विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रदीप मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट दिशा देते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवाओं को तकनीक के माध्यम से सशक्त बनाते हुए “Code in Hills, Create for the World” के मंत्र पर कार्य किया जाए, जिससे reverse पलायन को बढ़ावा मिले और स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर सृजित हों। मंत्री ने कहा कि प्रदेश को भविष्य के लिए तैयार करने हेतु हम AI (Artificial Intelligence) + HI (Human Intelligence) = Intelligent Uttarakhand (IU) के सिद्धांत पर कार्य करेंगे, जहां आधुनिक तकनीक और मानव कौशल मिलकर शासन और विकास को नई दिशा देंगे।


कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि आईआईटी रुड़की सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों के साथ collaborative approach अपनाते हुए AI, Data Science, Cyber Security एवं emerging technologies में अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक कोर्स प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि प्रदेश के युवाओं को वैश्विक स्तर के कौशल से जोड़ा जा सके।
साथ ही Information Technology Development Agency Uttarakhand को निर्देशित किया गया कि वह राज्य में डिजिटल सेवाओं के विस्तार, एकीकृत नागरिक सेवा पोर्टल के सुदृढ़ीकरण, तथा साइबर सुरक्षा तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाए।


कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में आईटी हब एवं स्किल सेंटर स्थापित कर युवाओं को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उत्तराखंड को एक Innovation एवं Technology Hub के रूप में स्थापित किया जा सके।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी परियोजनाओं के लिए समयबद्ध कार्ययोजना (Timeline-based execution) सुनिश्चित की जाए तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
अंत में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि “उत्तराखंड को हम पारंपरिक विकास से आगे बढ़ाकर एक डिजिटल, आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सक्षम राज्य बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *