जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के मतदान के बाद अधिवक्ताओं ने हंगामा कर दिया है। कारण मतदान के बाद मतगणना नहीं करा रहे हैं। हंगामे के दौरान पुलिस बल तैनात हो गया है। अधिवक्ता मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। लेकिन जब गिनती के लिए प्रत्याशी पहुंचे तो चुनाव अधिकारियों ने मतगणना होने के लिए अगले दिन की बात कह दी। इससे प्रत्याशी और उनके समर्थक अधिवक्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। चुनाव अधिकारियों पर धांधली करने के आरोप लगाते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू हो गए। हंगामा की सूचना पर सिडकुल थाना पुलिस के साथ अन्य पुलिस बल तैनात हो गया हैं। बताया जा रहा है कि 11 चुनाव अधिकारियों में से 2 तो फिलहाल मतगणना कराने को तैयार है, लेकिन अन्य नहीं। फिलहाल हंगामा जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *