जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि यह सभी देशवासियों के साथ पूरे विश्व के लिए खुशी का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का नाम विश्व में छा गया है। उन्होंने सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि इस चंद्रयान—3 के सफल प्रेक्षण से युवा और आगामी पीढ़ी को नए शोध करने को प्रेरणा मिलेगी।
बृहस्पतिवार की शाम को वेद मंदिर में चंद्रयान—3 ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग की तो सभी ने खुशी मनाते हुए एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विश्व गुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, अरविंद कुमार, सौरभ शर्मा, सरदार गुलबाज सिंह, धर्मेंद्र मास्टर, बृजमोहन पोखरियाल, चेतन कोचर, पार्षद अनुज सिंह, सरदार कर्ण सिंह, सोहनवीर पाल, अंकित चौहान, श्रवण चौहान, प्रदीप चौहान आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *