जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्टिओं कमीशन (यूकेएसएसएससी) की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर बाहर करने वाला आरोपी खालिद पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। उसे हिरासत में लेकर पुलिस हरिद्वार से देहरादून लेकर रवाना हो गई है।
UKSSSC: यूकेएसएसएससी की परीक्षा के प्रश्नपत्र के तीन पन्ने बाहर भेजने के मामले में पुलिस ने साबिया के बाद अब मुख्य आरोपी और अभ्यर्थी खालिद को भी पकड़ लिया है। उसकी बहन साबिया को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। खालिद को पुलिस हरिद्वर से लेकर देहरादून के लिए रवाना हो गई है। खालिद तीन दिन से फरार चल रहा था। पुलिस को खालिद के लक्सर क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि खालिद को लक्सर क्षेत्र से हिरासत में ले लिया गया है। पूछाताछ जारी है। प्रथम दृष्टया की पूछताछ में पेपर लीक जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। ये मामला किसी पेपर लीक और गिरोह से नहीं जुड़ा नहीं है। सिर्फ पेपर चिटिंग का मामला प्रतीत हो रहा है।
मोबाइल पर था प्रतिबंध फिर केंद्र में कैसे खींचा गया फोटो
परीक्षा सेंटर में जैमर काम नहीं कर रहा था या नहीं, इसकी जांच जारी है। लेकिन दूसरा सवाल यह है कि जब मोबाइल प्रतिबंधित था तो भीतर फोटो कैसे खींचा गया। क्या किसी ने आरोपी खालिद की मदद की।आयोग ने मोबाइल समेत सभी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर सख्त प्रतिबंध लगाया हुआ था।

