प्रेसक्लब हरिद्वार परिसर

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। प्रेसक्लब हरिद्वार के चुनाव से पहले श्रमजीवी यूनियन दो फाड को गई है। एक गुट ने प्रेसक्लब हितों के लिए 6 सदस्य एक मंच पर आ गए हैं। सभी वरिष्ठ सदस्य हैं।
प्रेसक्लब के चुनाव की घोषणा हो चुकी है। 25 मार्च से चुनाव की प्रक्रिया होगी। प्रेसक्लब हरिद्वार में एनयूजे, श्रमजीवी के साथ अन्य भी यूनियनों के पत्रकार सदस्य है। अब चुनाव प्रक्रिया से पूर्व श्रमजीवी यूनियन में बड़ा बिखराव हो गया है। तत्कालीन महामंत्री दीपक मिश्रा के साथ अरुण मिश्रा, डॉ प्रदीप जोशी, मनोज खन्ना, रोहित सिखौला, डॉ रमेश खन्ना प्रेसक्लब हित के लिए अलग हो गए हैं। उन्होंने अपने सोशल पेज पर जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि प्रेसक्लब के हितों को दृष्टिगत रखते हुए सदस्य एक अलग समूह के रूप में प्रेसक्लब के हितों के लिए कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *