अधिवक्ता अरविंद — फाइल फोटो

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार कचहरी के युवा अधिवक्ता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उनकी मौत हो जाने से अधिवक्ताओं के साथ परिजनों में शोक छा गया। युवा अधिवक्ता की पत्नी गर्भवती है। उनकी मौत होने पर कचहरी में शोक संदेश के चलते हुए काम बंद रहा। अधिवक्ताओं ने सड़क दुर्घटना करने वाले आरोपी वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।
युवा अधिवक्ता अरविन्द कुमार निवासी नई कुण्डी बादशाहपुर बुधवार को रोशनाबाद कचहरी से पहले सड़क पर थे। इसी दौरान उनके वाहन को किसी वाहन ने अपने चपेट में ले लिया। कार की पीछे से टक्कर से उनकी बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और हादसे में अधिवक्ता की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। अधिवक्ता अरविन्द की डेढ़ साल की एक बेटी है। अधिवक्ताओं ने हरिद्वार पुलिस से कार चालक पर कार्रवाई की मांग की है। शोक जताने वालों में अध्यक्ष नमित शर्मा, सचिव स​तीश चौहान, सह सचिव शोपिन चौधरी, उपाध्यक्ष तनवीर भारती, अश्वनी सैनी, फिरोज खान, नीरज गुर्जर, विमल कुमार, सचिन बेदी, सार्थक आदि ने शोक जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *