जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड प्रदेश की पांचों सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में चली गई। सभी पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड मतों से जीत हुई है। भाजपा की झोली में पांचों सीटें डालकर जनता से साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में जनता हित में निरंतर काम कर रहे हैं। जनता उनकी नीतियों से खुश है।
उत्तराखंड प्रदेश में लोकसभा—2024 में भाजपा ने विशेष प्रदर्शन किया है। जनता से केंद्र में भाजपा के बैनर तले तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अह्म योगदान दिया है। उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार पांचों सीटें भाजपा को समर्पित कर दी है। इस तीसरी जीत में भाजपा की उम्मीदों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खरा सोना साबित हुए हैं। अजय भट्ट ने कांग्रेस के प्रकाश जोशी को करीब साढ़े तीन लाख वोटों से करारी शिकस्त देने का काम किया है। टिहरी गढ़वाल सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह दो लाख से अधिक वोटों से जीती है। अल्मोड़ा में अजय टम्टा ने कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को भारी मतों से, गढ़वाल से अनिल बड़ोनी ने कांग्रेस के गणेश गोदियाल को और हरिद्वार में त्रिवेंद्र सिंह रावत से कांग्रेस के विरेंद्र सिंह रावत को एक लाख से अधिक वोटों से शिकस्त देने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *