एसआई रिचा शर्मा— फाइल फोटो

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
महिला दारोगा की दर्दनाक मौत हो गई। वह 2023 बैच की दारोगा थी। गाजियाबाद के कविनगर की चौकी शास्त्रीनगर में ड्यूटीरत थी। घर जाते समय में देर रात उपनिरीक्षक रिचा शर्मा की स्कूटी से कुत्ता टकरा गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। वह मूलरूप से कानपुर नगर की निवासी थी।
25 वर्षीय रिचा शर्मा 2023 में सब इंस्पेक्टर पर भर्ती हुई थी। रिचा शर्मा कविनगर थाने की शास्त्रीनगर चौकी पर तैनात थी। उसने हेलमेट भी पहना हुआ था, लेकिन फिर भी उन्हें गंभीर चोटें आई। उनकी अभी तक शादी नहीं हुई थी। कविनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक रिचा शर्मा रविवार की देर रात करीब 2 बजे स्कूटी से किराए के कमरे पर लौट रही थी। रास्ते में सड़क पर अचानक कुत्ता आ गया और उससे स्कूटी टकरा गई। इससे उपनिरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई। एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मृतक एसआई के परिजनों को सूचित कर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *