जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। एचईसी कॉलेज के मेधावी छात्र—छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्र—छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त कर कॉलेज में पठन—पाठन एवं व्यवस्थाओं का अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है। सभी मेधावियों को कॉलेज के चेयरमैन संदीप चौधरी ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीकॉम (ऑनर्स) का तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीकॉम (ऑनर्स) तृतीय सेमेस्टर की छात्रा मेघा शर्मा ने 78 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम, वैदांशी शर्मा ने 77 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय, महक आहूजा ने 76 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

चेयरमैन संदीप चौधरी

बीकॉम (ऑनर्स) पंचम सेमेस्टर के रिजल्ट में मानसी सिंह ने 71.5 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम, राजपूत सुभाष ने 70.8 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय, एश्वर्य सिंह गुरखा ने 70.67 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी व प्राचार्या डॉ तृप्ति अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये शुभकॉमनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *