जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। वसुधैव कुटुंम्बकम फाउंडेशन रजिस्टर्ड ने डबल बैडमिंटन टूर्नामेंट 3.0 का आयोजन कर खेलों को बढ़ावा देने का काम किया। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट और विजेताओं को नगद धनराशि ईनाम स्वरूप प्रदान की।
वसुधैव कुटुंम्बकम फाउंडेशन रजि. की ओर से डबल बैडमिंटन टूर्नामेंट 3.0 का आयोजन हरिद्वार स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में किया गया। जिसमें अंडर 14, अंडर 19 मेल और फीमेल दोनों और 19 प्लस कैटिगरीज में केवल महिला के द्वारा 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम संयोजक संगीता आहूजा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को अपने कौशल को विकसित करने का अवसर मिलता है। इस टूर्नामेंट के माध्यम से बच्चों ने अपने कौशल को विकसित करने का अवसर प्राप्त किया और महिलाओं ने अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
फाउंडेशन की अध्यक्ष रेनू अरोड़ा ने बताया कि विनिंग प्राइज ₹1100, मोमेंटो और हर खिलाड़ी को सर्टिफिकेट दिया गया। उन्होंने कहा कि “हमारी टीम ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है और हमें गर्व है कि हमने इतने सारे बच्चों को बैडमिंटन के प्रति प्रेरित किया। फाउंडेशन का उद्देश्य बच्चों को खेल के माध्यम से शिक्षित करना और उन्हें समाज के लिए एक अच्छा नागरिक बनाना है। आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट 3.0 ने बच्चों और महिलाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम हरिद्वार मेयर किरण जैसल जी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों को बैडमिंटन खेलने के लिए प्रेरित किया और फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर माता-पिता और दर्शकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। वसुधैव कुटुंम्बकम् फाउंडेशन रजि. के सदस्यों ने सभी का धन्यवाद किया और आगे भी इस तरह के आयोजनों के लिए प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।
बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेताओं की सूची —
– अंडर 14 कैटिगरी में विजेता: युवराज राठी वश अग्रवाल
– अंडर 19 कैटिगरी में विजेता: कृष्ण तनिष्क अरोड़ा
– अबोव 19 कैटिगरी में विजेता: प्रियांशी भंडारी मुस्कान सैनी
वसुधैव कुटुंम्बकम् फाउंडेशन रजि. द्वारा आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट 3.0 एक सफल आयोजन रहा और इसने बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के सदस्यों में प्रीति आहूजा, निधि अग्रवाल, विनीता सीकोरिया, निधि चावला, रुचि तनेजा, मीनाक्षी अरोड़ा आदि ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *