जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज, काॅलेज प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार द्वारा द्वारा शौर्य दीवार पर पुष्पाजंलि अर्पित किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा के अन्तर्गत शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को तिरंगे झंडा वितरित किए।
श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज ने हर घर तिरंगा पैदल यात्रा का नेतृत्व किया। काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि ध्वज के प्रति प्रेम और सम्मान को पूरे देश में फैलाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है, जो सम्मान का प्रतीक है। आज हम सबके लिए गौरव की बात है कि आज देश के प्रत्येक कौने-कौने में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, जिससे हर उम्र के लोग इसके साथ जुड़ रहे हैं तथा पूरा भारत वर्ष तिरंगामय हो रहा है। श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी ने सभी से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा उन समस्त वीरों की याद दिलायेगा जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक राष्ट्रीय ध्वज का स्वपन देखा था। काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आन्दोलन के महत्व से परिचित करायेगा। तिरंगा यात्रा का संयोजन डॉ सुषमा नयाल, डॉ पूर्णिमा सुन्दरियाल, डॉ मोना शर्मा, डॉ यादवेन्द्र सिहं, रिचा मिनोचा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने किया।


कार्यक्रम का संचालन करते हुए डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने बताया कि यात्रा काॅलेज परिसर से प्रारम्भ होकर गोविन्दपुरी, चन्द्राचार्य, विवेक विहार होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत जगह जगह पर यात्रा रोक कर किया गया। स्वागत करने वालों में यूको बैंक से उप प्रबन्धक मोनिका, अभिषेक, नीलम आदित्य एवं वीणा उत्तरांचल पजांबी समाज से सुनील कुमार अरोड़ा, राम अरोड़ा, प्रदीप कालरा, नागेश वर्मा, ललित वर्मा, हरेन्द्र सिह उप्पल जगदीश लाल पाहवा, डॉ विशाल गर्ग एवं ललित नैय्यर आदि प्रमुख रहे। इस अवसर पर काॅलेज के प्रो. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. जगदीश चन्द्र आर्य, डॉ शिवकुमार चौहान, विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल, डाॅ. रजनी सिंघल, डाॅ. पदमावती तनेजा, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. सरोज शर्मा, डाॅ. पल्लवी राणा, डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. मीनाक्षी शर्मा, डाॅ. विनीता चौहान, रिचा मिनोचा, डाॅ. अनुरिषा, डाॅ. रेनू सिंह, डाॅ. विजय शर्मा, वैभव बत्रा, डाॅ. शिव कुमार चौहान, डाॅ. मनोज कुमार सोही, रिंकल गोयल आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *