जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। शिवालिक नगर के तिकोना पार्क में साईं कुटुम्ब द्वारा 16 वें साई उत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। सर्वप्रथम साईं भक्तों द्वारा साई प्रतिमा को स्नान कराकर पालकी में विराजमान किया गया। प्रातः 10:30 बजे भव्य साई पालकी यात्रा साई उत्सव स्थल तिकोना पार्क से प्रारंभ होकर शिवालिक नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए साय 3:00 बजे वापस तिकोना पार्क पहुंची। साईं पालकी का शुभारंभ साईं भक्तों ने नारियल फोड़ कर किया। साईं पालकी में साई भक्त बैंड बाजे, ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमते नाचते साईं नाम के नारे लगाते हुए चलते रहे। स्थान स्थान पर साईं भक्तों द्वारा साईं पालकी का पुष्प वर्षा कर व साईं पालकी की आरती कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पालकी में चल रहे भक्तों को मार्गों में फल, मिस्ठान, मेवे आदि वितरित किए गए। साईं पालकी में विशेष आकर्षण हरियाणा से आई बीन पार्टी रही। जिसमें भजनों व देश भक्ति गीतों की धुन पर साईं भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
साईं कुटुम्ब अध्यक्ष पूनम कपिल ने बताया गया कि दोपहर बाद 5 बजे से साई संध्या आयोजित की गई। जिसमें यमुनानगर से पहुंचे गुणगानकर्ता श्री राधा दास बसंत द्वारा रसीले व मधुर भजनों द्वारा साई का गुणगान किया। साईं भक्त देर रात तक साई भजनों की धुन पर झूमते रहे।

इस अवसर पर साईं कुटुम्ब द्वारा शिवालिक नगर सामुदायिक केंद्र की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष उमेश शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, सचिव भारत भूषण, कोषाध्यक्ष शर्त चंद्र, सदस्य नेपाल गुप्ता, सर्वेश चौहान (रानी), रविंद्र चौहान, ओमप्रकाश, जय ओम गुप्ता को शॉल उढ़ा कर सम्मानित किया गया। साईं गुल्लक के माध्यम से सरहानीय योगदान हेतु रामधाम निवासी सुनीता चौहान को शॉल उढ़ा कर सम्मानित किया गया। लक्की ड्रा निकाले गए। जिसमें प्रथम स्थान हेतु रानीपुर विधायक मा. आदेश चौहान द्वारा ड्रा निकाला गया जिसमे विजेता पूनम काकरान के परिवार के 4 सदस्यों को निशुल्क शिरडी यात्रा का पुरुस्कार भेंट किया गया। दूसरे स्थान के लिए शिवालिक नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा ड्रा निकाला गया जिसमें विजेता को साईं का सुन्दर चित्र भेंट किया गया। तीसरे स्थान के लिए समाजसेवी अंजू चौहान द्वारा ड्रा निकाला गया जिसमें विजेता को साईं का स्वरूप भेंट किया गया।

साईं कुटुम्ब सचिव नितिन जयसिंह द्वारा बताया गया कि साई उत्सव में पधारे अतिथियों का साईं कुटुम्ब सदस्यों द्वारा पटका पहना कर व नववर्ष का कलेंडर भेंट कर स्वागत किया गया। साईं आरती पश्चात साई भक्तों हेतु भंडारे का आयोजन भी साईं कुटुम्ब द्वारा किया गया। जिसमें भक्तों ने एक साथ बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया। साईं उत्सव में उद्योगपति साई भक्त राजीव बंसल, समाजसेवी डॉक्टर विशाल गर्ग, विश्वाश सक्सेना, साई दर्शन मंदिर ज्वालापुर से योगेश सहगल,तीरथ भाटिया, आशीष मित्तल, रुड़की से परिवार सहित राम आर्य, राज मल्होत्रा, आशीष जैन, पूर्व सभासद अशोक मेहता, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, अजय मालिक, कांग्रेस नेता एमडी शर्मा, अशोक उपाध्याय, कमल रोहेला, सहित हरिद्वार व हरिद्वार के आसपास के साई भक्तों सहित शिवालिक नगर के निवासी ने उपस्थित हो साई आर्शीवाद प्राप्त किया।
साईं उत्सव के आयोजन को सफल बनाने में साईं कुटुम्ब के सेवादारों में विकास गर्ग, ओमप्रकाश, सुरेश कुमार, भानु, सीमा सैनी, कविता धीमान, पूजा रानी, मोना जयसिंह, अमर सिंह, राकेश शर्मा, विनोद कुमार, शिवा, पंकज शर्मा, सुमित कश्यप, शिखा, रवि वर्मा, प्रीति वर्मा, रिया, कविता जैन, रीना, आशुतोष, हरीश आदि का अमूल्य योगदान रहा। हर्षित कपिल, मिली कपिल, वेभावी, आदर्श, चरणजीत सिंह (मन्नी), आनंद जीत सिंह (हन्नी), अरनव, अनुभव, आर्यन, आशुतोष, कपिल गोड, कृष्ण आदि का सरहानीय योगदान रहा।

