जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने संत शिरोमणि श्री रविदास की जयंती के शुभ अवसर पर श्री रविदास मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने संत रविदास के सिद्धांतों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार उनके बताए मार्ग पर चलकर दलित, शोषित, पिछड़ों व वंचितों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।
रविवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने विधानसभा क्षेत्र के अनेकों ग्रामों में पहुंचकर संत शिरोमणि श्री रविदास के मंदिरों में पहुंचकर नमन किया। उन्होंने ग्राम इब्राहिमपुर, श्री रविदास मन्दिर ग्राम धनपुरा, श्री रविदास मन्दिर ग्राम इक्कड़ कलां, श्री रविदास मन्दिर ग्राम सुखरासा, ग्राम झाबरी, श्री रविदास मन्दिर ग्राम सराय, श्री रविदास मन्दिर ग्राम बहादुरपुर जट, श्री रविदास मन्दिर ग्राम जमालपुर कलां, पुरुषोत्तम नगर, सुकरासा, अंबूवाला, ग्राम भोगपुर मे संत शिरोमणि श्री रविदास जी जयंती शोभायात्रा में शामिल हुए।
स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि संत रविदास जी ने समाजों में फैली बुराइयों तथा कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संत उस भक्ति आंदोलन के महान संत थे, जिन्होंने कमजोरों को नई ऊर्जा दी। संत रविदास जी ने समाज को आजादी का महत्व भी बताया और सामाजिक विभाजन को भी पाटने का काम किया। संत रविदास जी ने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जहां किसी भी प्रकार का लोभ, लालच, दुख, दरिद्रता, भेदभाव नहीं हो, उनके बताये रास्तों पर चलते हुए हम सुखी जीवन के सूत्र सीख सकते हैं।
इस मौके पर जिपं सदस्य सविता, अरविंद कुमार, रमेश प्रधान, उप ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, चौधरी सत्यकुमार, सौरव शर्मा, हरेंद्र प्रधान, दीप चंद, मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी, बबलू राणा, धर्मवीर, सतीश प्रधान, गोविंदा, नरेश, ओमप्रकाश, ऋषिपाल कश्यप, राजू, मिंटू, छोटू जयंत, अमित सैनी प्रधान, राकेश सैनी, पंकज सैनी चेयरमैन, सचिन आदि शामिल हुए।

