जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार— रुड़की विकास प्राधिकरण का अवैध कॉलोनियों पर चाबुक निरंतर चल रहा है। बिना अप्रूव्ड कराए की जा रही तीन प्लॉटिंग पर जेसीबी चलाकर ध्वस्तीकरण किया गया। साथ ही चेतावनी दी कि बिना अप्रूव्ड कराए कॉलोनी के प्लॉटिंग बेचने का काम नहीं होगा।

एचआरडीए की उपाध्यक्ष एवं मेलाधिकारी सोनिका

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सोनिका की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार अवैध तरीके से की गई प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया गया। प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को आन्नेकी हेतमपुर हरिद्वार में शमशाद द्वारा लगभग 10 से 11 बीघा की और भगवानपुर में सिकन्दरपुर भैंसवाल मार्ग, लोहे की फैक्ट्री के सामने अरशद की लगभग 18 से 20 बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग पर जेसीबी से ध्वस्तीकरण कराया गया।
वहीं, बुधवार को मिस्सरपुर हरिद्वार में पीठ बाज़ार के अंदर वाले मार्ग पर नशा मुक्ति केन्द्र के सामने संदीप एवं संजय द्वारा लगभग 4 बीघा में अनधिकृत प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया गया।

एचआरडीए के सचिव मनीष सिंह

सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा उक्त अनाधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गए है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ता द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माण को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया। मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ता को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *