जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। गोविंदपुरी के सामने हरिद्वार मुख्य मार्ग पर बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर 50 हजार रुपये और कुंडल उतरवाने वाले आरोपी को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने रुपयों के साथ सोने को डबल करने का झांसा दिया था। उसके पास से पीली धातु के टॉप्स व 9500 रुपये बरामद हुए है।
12 फरवरी को वादिनी निवासी राजीव नगर कॉलोनी गोविंदपुरी, कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ने तहरीर दी गई थी कि उसे सम्मोहित कर ₹50,000 नगद तथा कान के कुण्डल उतरवा कर ले लिए। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुन्दन सिंह राणा ने रेल चौकी प्रभारी समीप पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने मुखबिर से संपर्क स्थापित कर डिजिटल साक्ष्यों, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। साथ ही सर्विलांस व अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने आरोपी जमशेद पुत्र गफ्फार को लालपुल ज्वालापुर जाने वाले मार्ग से चोरी के सामान सहित हिरासत में लिया गया। आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की गई।
नाम व पता आरोपित
जमशेद पुत्र गफ्फार निवासी सेक्टर-11 झुग्गी झोपड़ी, थाना विजयनगर, गाजियाबाद (उ.प्र.)
मूल निवासी: ग्राम पिपलेड़ा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़ (उ.प्र.)
बरामदगी
1. 02 पीली धातु के टॉप्स
2. ₹9,50 0 नगद
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
ज्वालापुर कोतवाली के एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार, प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक समीप पाण्डेय, हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह, कांस्टेबल अर्जुन चौहान, सुनील शर्मा, नवीन छेत्री का सहयोग रहा। सीआईयू टीम से पदम सिंह और हरवीर सिंह का सहयोग रहा।

