जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
दबिश देकर बदमाशों को लेकर लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार अनियंत्रित होकर एक दुकार में घुस गई। रायबरेली में रात्रि में हुए हादसे में सेमरी चौकी इंचार्ज की मौके पर मौत हो गई तो वहीं तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक दरोगा चमन सिंह भदौरिया मूलरूप से बहराइच जिले के रहने वाले हैं। मामला खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगत ढाबा के पास है। जहां बीती मंगलवार देर रात रात गश्त के दौरान सेमरी चौकी इंचार्ज चमन सिंह की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में घुस गई।

सेमरी चौकी इंचार्ज चमन सिंह एक मामले में दबिश देने के लिए सिपाही जितेंद्र कुमार के साथ अपनी कार से रायबरेली गए थे। देर रात लगभग तीन बजे वह दो आरोपितों को लेकर वापस चौकी लौट रहे थे। लच्छीपुर गांव के पास हाइवे स्थित जगत ढाबा के सामने उनकी कार अनियंत्रित होकर गौतमनखेड़ा निवासी महेश लोधी के मकान में घुस गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन गंभीर रूप से घायल चौकी इंचार्ज और सिपाही को लालगंज, जबकि दोनों आरोपितों को खीरों सीएचसी ले जाया गया। गंभीर हालत में तीन पुलिसकर्मी जितेंद्र, उदय व सूर्यभान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया की बहुत ही दुर्भाग्य घटना है। टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

