जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के सभी शिक्षक संगठनों के संयुक्त मंच शिक्षक महासंघ का विस्तार करते हुए मीडिया प्रकोष्ठ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय इमलीखेड़ा, रुड़की के सहायक अध्यापक राजीव शर्मा को बतौर सदस्य नामित किया गया है। इस मनोनयन पर महासंघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षक समुदाय ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि वे संगठन की गतिविधियों, शैक्षिक सरोकारों तथा जनहित विषयों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
महासंघ के संयोजक मंडल ने कहा कि मीडिया प्रकोष्ठ संगठन और समाज के बीच सेतु का कार्य करता है। राजीव शर्मा की सक्रियता, संवाद कौशल और शैक्षिक प्रतिबद्धता महासंघ को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। इस अवसर पर शिक्षक एकता जिंदाबाद के उद्घोष के साथ सभी ने संगठनात्मक मजबूती का संकल्प दोहराया। शिक्षक महासंघ, जनपद हरिद्वार में संयोजक मंडल में पवन सैनी (जिलाध्यक्ष, राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ), राजेश सैनी (जिलाध्यक्ष, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ), लोकेश कुमार (जिलाध्यक्ष, राजकीय शिक्षक संघ), अश्वनी चौहान (जिलाध्यक्ष, उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसियेशन) चुना गया हैं। सहसंयोजक मंडल में हेमेंद्र चौहान (जिलामंत्री, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ) जितेंद्र सिंह (जिलामंत्री, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ) विवेक सैनी (जिलामंत्री, राजकीय शिक्षक संघ) कीरत पाल सिंह (जिला मंत्री, राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ) तथा संरक्षक मंडल मे भोपाल सिंह सैनी (उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ) डॉ. अनिल शर्मा (उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ) अशोक चौहान (प्राथमिक शिक्षक संघ) मुकेश चौहान (प्राथमिक शिक्षक संघ), गजेंद्र चौधरी (राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ) मांगेराम मौर्य (राजकीय शिक्षक संघ) मीडिया प्रकोष्ठ में प्रदीप त्यागी (उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ) अरुण शर्मा (राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ), राजीव शर्मा (प्राथमिक शिक्षक संघ) प्रदीप कुमार — राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ रखे गए हैं।

