जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तम किस्म के नीबू का उत्पादन करने पर हरिद्वार के किसान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया है। उन्होंने किसानों को पारंपरिक फसलों के बजाय कुछ अलग के साथ सब्जियों के उत्पादन पर जोर दिया। उत्तराखंड माल्टा महोत्सव में उन्हें यह सम्मान मिला।
जगजीतपुर निवासी किसान स्वर्ण सिंह वालिया पिछले 20 सालों से नीबू की खेती कर रहे हैं। उनके नीबू के बाग में उत्तम किस्म के कागजी, इंदौरी बेदाना, देशी नीबू को उगाया जाता है। स्वर्ण सिंह वालिया पूरी मेहनत के साथ अपने बाग में काम करते हैं। नीबू के उत्पादन को वे आसपास की मंडियों में सप्लाई करते हैं। नीबू की उन्नत फसल उगाने पर उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड माल्टा महोत्सव में प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर स्वर्ण सिंह वालिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे किसानों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। अपने मंच से मुख्यमंत्री ने अन्य किसानों को भी उन्नत किस्म की फसलों को उगाने के लिए उत्साहित किया। उनके पुत्र एडवोकेट युधिष्ठिर वालिया ने अपने पिता को सम्मानित करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया है।


बधाई देने वालों में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, उपेंद्र चौधरी, राहुल शर्मा, मनमोहन जोशी, संदीप प्रधान, डॉ ध्रुवपाल सिंह, प्रणपाल सिंह, प्रशांत अहलूवालिया, श्रीकांत वालिया, प्रतीक वालिया, गुरजीत, देवेश, गोविंद वालिया, शालिनी वालिया, अनिता वालिया, बबीता, रूबिन आदि ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *