जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का पार्टी के पदाधिकारियों के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता और ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा कर रहे मनोज गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया। मनोज गौतम ने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद जननेता है और उनकी दूरदर्शिता से आमजन के साथ पार्टी को मजबूती मिलेगी।
सोमवार को वेद मंदिर आश्रम पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज गौतम के नेतृत्व में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का भव्य स्वागत किया गया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पार्टी के एक—एक कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा। मनोज गौतम ने माला पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद ने हमेशा जनताहित में कार्य करते हैं। पार्टी में उन्हें पद देने से एक आम कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों की सड़कों के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में बताया।
इस मौके पर ज्वालापुर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष प्रताप चौहान, मंडल के महामंत्री शिवम चौहान, भाजपा नेता हितेश चौहान, भाजपा नेता शाहरुख, बजरंग दल प्रखंड के कमल उनियाल, योगेश, प्रदीप, टिंकू रानी माजरा, कपिल, मोहित, राही, लोकेश, हिमांशु, मोनू मिश्रा, रवि आदि शामिल हुए।

