जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जन सैलाब जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।

उन्होंने क्षेत्र के हर गांव से कई—कई बसें भिजवाने का काम किया। उन्होंने रैली में पहुंचने वाले हर महिला पुरुष, युवा का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से सभी खुश हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून में रैली हुई। सभा में प्रधानमंत्री को सुनने के लिए भारी संख्या में महिला पुरुष पहुंचे। हरिद्वार से जन सैलाब को जुटाने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जनता के बीच पहुंचे। जहां क्षेत्रीय निवासियों के साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, सदस्यों के साथ ग्राम प्रधानों एवं आमजनों के साथ प्रधानमंत्री को सुनने के लिए अपील की। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुने गए हैं, जब से हर वर्ग का समुचित विकास हो रहा है। हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई जा रही है।

उन्होंने मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार, विवेक चौहान, विक्रम चौहान की समस्त कार्यकारिणी के साथ मिलकर सभी को व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी और प्रचार के लिए हर वार्ड, गांव, मोहल्ला में जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतरवाया।
बसों की व्यवस्था कराते हुए प्रत्येक गांव के जिम्मेदार व्यक्ति की जिम्मेदारी तय की। कार्यकर्ताओं की तैयारियों का नतीजा रहा कि सुबह सात बजे से बसों का रैली मैदान के लिए आवागमन शुरू हो गया। बसों में जाने वालों को कोई दिक्कत नहीं हो, सभी बसों में पानी आदि की व्यवस्था कराते हुए रवाना किया गया।

oplus_131074


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए उमड़े जनसैलाब से उत्साहित पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने शामिल होने वाले प्रत्येक जन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से रैली सफल हुई और अपने जननेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने का मौका मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *