जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन में कार्यकारिणी का गठन करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराते हुए उन्हें कर्मचारियों के हित में कार्य करने को आहवान किया।
जिला महिला चिकित्सालय के सभागार में उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन जनपद हरिद्वार का दो वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसमें उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के संरक्षक संजय चंदसौरियां, उमेश वर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेश बैलवाल, जिला उपाध्यक्ष आशा शर्मा, जितेंद्र रावत, जिला सचिव अरविंद सैनी, जिला कोषाध्यक्ष पवन कश्यप, संगठन मंत्री अनिल रयाल, प्रवक्ता प्रकाश रावत, संप्रेक्षक नरेंद्र पाल सिंह चौहान, सलाहकार प्रदीप मौर्य, संयुक्त मंत्री अमित कुमार, मीडिया प्रभारी उमेश सैनी को बनाया गया। चुनाव अधिकारी डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन हरिद्वार के जिला अध्यक्ष पीएस पंवार कुमार एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के जिला अध्यक्ष एसपी चमोली ने जिला कार्यकारिणी हरिद्वार हरिद्वार को शपथ दिलवाई।
अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनीष दत्त, जिला अस्पताल प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर सीपी त्रिपाठी, मेला अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर राजेश गुप्ता, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप निगम, डॉक्टर यशपाल तोमर ने मरीजों के इलाज में लैब तकनीशियनों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। उन्होंने कहा कि आज बिना जांच के ईलाज संभव नहीं है।
इस मौके पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विभिन्न संवर्गों से अध्यक्ष एवं जिला मंत्री, प्रांतीय अध्यक्ष राकेश रावत, डॉ रजत सैनी, डॉक्टर नलिन, डॉ अनिल असवाल, डॉक्टर रविंद्र चौहान, डॉक्टर तेजस्विता बिष्ट, पंकज वर्मा, वरिष्ठ टेक्नीशियन महावीर चौहान शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *