जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि सरकार ने कर दी है। अब पड़ोसी राज्य में भी गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग उठनी तेज हो गई है। किसानों ने भी 400 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक की घोषणा करने की मांग उठाई है। उत्तराखंड किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अक्षय चौधरी ने राज्य सरकार से मांग उठाई के अपने वादे के मुताबिक उत्तर प्रदेश से अधिक मूल्य की घोषणा कर किसानों को राहत देने का काम करें। उन्होंने कहा कि गन्ने का भाव उत्तर प्रदेश से ज्यादा करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का किसान सम्मान करेंगे।


उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए अगैती व सामान्य प्रजाति के गन्ने के दामों में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। सरकार ने गन्ने के मूल्य में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। गन्ने के मूल्य में प्रति कुंतल 30 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। नई घोषणा के अनुसार, अगेती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति कुंतल तथा सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य 390 रुपये प्रति कुंतल किया गया है। प्रदेश सरकार के इस फैसले को गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। यह घोषणा पेराई सत्र 2025-26 के लिए की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *