जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। किसानों की मदद के लिए उन्नत फसल उगाने में सहयोगी तौर पर काम करने के लिए गन्ना क्लीनिक एवं परामर्श केंद्रों का शुभारंभ हो गया हैं। कैबिनेट गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर राज्य की समस्त सहकारी गन्ना विकास समितियों में गन्ना क्लिनिक एवं परामर्श केन्द्र खोले गए हैं। जिसके निमित्त गन्ना विकास समिति लिब्बरहेड़ी में गन्ना क्लीनिक एवं परामर्श केंद्र खोला गया। जिसका शुभारंभ गन्ना समिति की अध्यक्ष नीशू राठी ने फीता काटकर किया।
चेयरमैन नीशू राठी ने बताया कि गन्ना मंत्री के निर्देश पर आज गन्ना समिति लिब्बरहेड़ी में गन्ना क्लिनिक एवं परामर्श केन्द्र खोला गया है। जिसका उद्देश्य गन्ना कृषकों को त्वरित परामर्श उपलब्ध कराना, औसत उपज में वृद्धि हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना, रोग एवं कीट से होने वाली समस्याओं का समयबद्ध निदान कराना, उर्वरक प्रबंधन, बीज एवं भूमि उपचार तथा नवीन गन्ना किस्म की जानकारी उपलब्ध कराना, वैज्ञानिक पद्धतियों एवं आधुनिक कृषि तकनीक से कृषकों को अवगत कराना आदि है। यह परामर्श केंद्र प्रत्येक कार्य दिवस में खुला रहेगा। जिसमें एक गन्ना विकास निरीक्षक एवं गन्ना पर्यवेक्षक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।


इस अवसर पर सहायक गन्ना आयुक्त हरिद्वार कपिल मोहन, सुशील राठी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आदित्य कुमार, सचिव प्रभारी अनन्त सिंह, संचालक पवन सैनी, रोहित प्रधान, मोनू प्रधान, अवनीश चेयरमैन, पारुल कुमार, रोबिन कुमार, सोनू जमींदार, सोनित चौधरी, अवनीश बब्बू, सतेन्द्र कुमार, गन्ना विकास निरीक्षक अक्षय शर्मा, शैलेश कुमार समेत समस्त गन्ना प्रयवेक्षक एवं समिति कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *