जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। सुबह से चेतावनी के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर शाम को बजरंग दल के युवाओं ने मस्जिद निर्माण को रूकवा दिया। जबकि ये निर्माणाधीन मस्जिद पिछले 15 साल से सील थी। इस प्रकरण में तत्कालीन एसपी पर हमला भी हुआ था। अब हंगामा होता देख पुलिस ने निर्माण रुकवा दिय है, मामले की जांच अब जिला प्रशासन करेगा। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पुलिस को पिछले कई दिनों से शिकायत की जा रही थी, लेकिन इसे मकान का निर्माण होने की बात कहकर कोई कार्रवाई नहीं की।
धर्मनगरी क्षेत्र के जगजीतपुर में पीठ पुलिया के पास कथित तौर पर मस्जिद का निर्माण चल रहा था। जिसे रुकवाने के लिए बजरंग दल के युवा भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। हालांकि निर्माण रोकने के लिए बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक अनुज वालिया ने अपनी फेसबुक पर सुबह ही पोस्ट करते हुए मस्जिद का निर्माण रुकवाने के लिए लिखा था।
करीब 15 साल पहले हुए झगड़े में तत्कालीन एसपी के साथ हुए हमले प्रकरण के बाद तो इस निर्माण को सील कर दिया था। अब पिछले 15 साल से जो निर्माण सील था, उसे फिर से शुरू करवा दिया गया। पुलिस ने शिकायत कर्ताओं को मकान बनाना बता दिया था।
बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक अनुज वालिया का कहना है कि यहां पर मुस्लिम आबादी ही नहीं है।
दिपावली से चार दिन पहले ही निर्माण शुरू कर दिया गया था। तभी से शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से निर्माणकर्ताओं के हौसले बुलंद थे और निर्माण खुलेआम कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *