जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बदलने की फैला रहे भ्रामक खबरों के सोशल वेब पेजों के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। भाजपा की इस कार्रवाई से फर्जी खबर प्रसारित करने वालों पर अंकुश कसा जा सकेगा।
प्रदेश में आपदा राहत कार्यों के बीच मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी सूचनाएं प्रसारित कर जनमानस को गुमराह करने वाले तत्वों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
प्रदेश भारी आपदाओं से जूझ रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री बदलने जैसी झूठी खबरें न केवल राहत एवं बचाव कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करती हैं बल्कि सरकारी कामकाज और प्रशासनिक व्यवस्था को भी प्रभावित करती हैं। जांच में स्पष्ट हुआ है कि फेसबुक पेज आई लव माय उत्तराखंड संस्कृति, उत्तराखंड वाले और जनता जन आंदोलन इरिटेड से मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी पोस्ट प्रसारित की गई थीं। इस आधार पर तीनों पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक सूचना का प्रसार करने से बचें। सोशल मीडिया के कालनेमियों को भी स्पष्ट चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने या भ्रामक पोस्ट करने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *