जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस में दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले हैं। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने तबादला करते हुए सभी से कानून व्यवस्था कायम करने की उम्मीद जताई है।
तबादला सूची के अनुसार रुड़की कोतवाली के एसएसआई मनोज गैरोला को मंगलौर कोतवाली का एसएसआई बनाया है। एसआईएस शाखा से एसआई धर्मेंद्र राठी को रुड़की कोतवाली एसएसआई बनाया है। थाना कनखल में तैनात अशोक सिरस्वाल को लंढौरा चौकी प्रभारी बनाया है। काली नदी भगवानपुर के चौकी प्रभारी संजय पुनिया को सीआईयू प्रभारी रुड़की बनाया है।

