जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। युवा सेवा युवा जोश के साथ युवा सम्मेलन कर युवा बिग्रेड नेता शुभम सैनी ने दमखम दिखा दिया है। उनकी लोकप्रियता का आलम ये है कि वे सम्मेलन में भीड़ का हुजूम जुटा। युवा सम्मेलन में गायक और अभिनेता अमित सैनी रोहतकिया ने अपनी प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। उन्होंने युवाओं के बीच ‘सीधी मुंह पर कह देवे, जिससे कहणी कहवे है, उड़ते तीर मोड़ के मोड़ के उल्टे दे दे, वे सैणी हो वे है, जो दबगे तो सैणी कौण कहवेगा’ जैसे तमाम गाने गाकर भीड़ में खूब जोश भरा।

युवा नेता शुभम विराट सैनी ने समाज के युवाओं के साथ मिलकर शाहपुर स्थित रूपराज बैंकेट हाल में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रमुख सिंगर अमित सैनी रोहतकिया ने युवाओ को अपने गीत के माध्यम मंत्रमुग्ध किया और युवाओ को हरिद्वार की पावन धरती से संदेश भी दिया। अमित महाराणा सैनी ने भी अपनी कॉमेडी से युवाओ को गुदगुदाया। सम्मेलन में अमित सैनी का जादू युवाओ के सर चढ़ कर बोला।

युवा सम्मेलन की सफलता के बाद शुभम विराट सैनी ने समाज के हर वर्ग के साथ आयोजन में पहुंचे लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सैनी समाज हर क्षेत्र में आगे है। सैनी समाज का युवा नौकरी, शिक्षा हो या व्यापार, सभी में बढ चढकर प्रतिभाग कर रहा है। समाज की एकता के चलते हुए हर राजनैतिक पार्टियां सम्मान दे रही है। हरिद्वार जनपद के साथ हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाज का प्रभुत्व है। उन्होंने समाज के गणमान्यों को सभी को साथ लेकर आगे बढ़ाने के लिए काम करने को आह्वान किया।

वहीं, सफल आयोजन होने पर सैनी समाज के गणमान्य लोगों ने शुभम विराट सैनी को बधाई दी है। वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी का कहना है कि शुभम हमेशा समाज को एकमंच पर लाने के साथ सभी के हित में बेहतर सामंजस्य के साथ काम कर रहा है। समाज को भी चाहिए कि शुभम को आगे बढ़ाने के लिए उनका साथ देते हुए काम करें।

