ब्यूरो रिपोर्ट

भ्रष्टाचार के खिलाफ हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक SHO को 50 हजार रुपए की रिश्वत के साथ पकड़ा है। गुरुवार देर शाम ACB पंचकुला की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। फिलहाल टीम SHO को पकड़ कर अपने ब्यूरो दफ्तर ले गई है, जहां कागजी कार्रवाई हो रही है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार थाना शहर थानेसर के SHO विनय कुमार ने सिल्वर सिटी के रहने वाले सागर से पैसे के लेनदेन के मामले में 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। आरोपी SHO सागर के परिवार को उठाने की धमकी देर रहा था, क्योंकि सागर खुद विदेश में गया हुआ है।

उसकी जगह सागर के साढू अनिल कुमार ने ACB को शिकायत दी थी और साढ़े 3 लाख रुपए में SHO के साथ बात की थी। 2 दिन पहले SHO ने 3 लाख रुपए वसूल कर लिए थे। बकाया 50 हजार रुपए के लिए शिकायतकर्ता को सर्किट हाउस के पास बुलाया था। जैसे ही SHO ने पैसे लिए ACB की टीम ने उसे दबोच लिया। ने एसएचओ को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को सिटी थाना प्रभारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी एसएचओ पहले साढ़े तीन लाख रुपये रिश्वत ले चुका था।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक SHO को 50 हजार रुपए की रिश्वत के साथ पकड़ा है। गुरुवार देर शाम ACB पंचकुला की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। फिलहाल टीम SHO को पकड़ कर अपने ब्यूरो दफ्तर ले गई है, जहां कागजी कार्रवाई हो रही है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार थाना शहर थानेसर के SHO विनय कुमार ने सिल्वर सिटी के रहने वाले सागर से पैसे के लेनदेन के मामले में 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। आरोपी SHO सागर के परिवार को उठाने की धमकी देर रहा था, क्योंकि सागर खुद विदेश में गया हुआ है।

उसकी जगह सागर के साढू अनिल कुमार ने ACB को शिकायत दी थी और साढ़े 3 लाख रुपए में SHO के साथ बात की थी। 2 दिन पहले SHO ने 3 लाख रुपए वसूल कर लिए थे। बकाया 50 हजार रुपए के लिए शिकायतकर्ता को सर्किट हाउस के पास बुलाया था। जैसे ही SHO ने पैसे लिए ACB की टीम ने उसे दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *