जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। धर्मनगरी के लोगों को सूखा नशा बेचने वाले शर्मा पर नगर कोतवाली ने बड़ी कार्रवाई की है। उसे रंगेहाथ पकड़कर जेल भेज दिया है। उससे एक किलो चार सौ बावन ग्राम (01 किलो 452 ग्राम) अवैध गांजा बरामद के साथ गिरफ्तार किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन— 2025 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल के निर्देशन में मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी सिटी, सीओ सिअी की पर्यवेक्षण में नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर रितेश शाह के कुशल नेत्तृव में पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान – हिलबाई पास फ्लाई ओवर दुर्गानगर के सामने खडखडी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 01 किलो 452 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रिंकू शर्मा पुत्र स्व पप्पू शर्मा निवासी- लाल मंदिर ज्वालापुर थाना कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार उम्र-41 वर्ष बताया।
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
हरिद्वार नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह, एसआई सतेन्द्र भण्डारी, कांस्टेबल मनोज यादव, पवनीश कवि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *