हरिद्वार। जमालपुर कलां के वार्ड —59 मधु विहार कॉलोनी की सड़कों पर शाम होते ही जाम छलकने लगते हैं। मिश्रित आबादी होने के चलते हुए पुलिस की गस्त भी नहीं होती। ऐसे में सड़कों पर लगने वाले ठेले पर, खासकर अड्डों के ठेलों पर शराब पीने वालों की भीड़ जमा हो जाती है। शराब पीने वाले रास्ते से गुजरने वालों पर गंदे—गंदे कमेंट करते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि घर से निकलना मुश्किल हो रहा है।
सीतापुर रेलवे फाटक से आगे जमालपुर कलां में मधु विहार के साथ तमाम घनी आबादी वाले क्षेत्र है। जमालपुर कलां की मुख्य सड़क के साथ कॉलोनियों के रास्तों पर शाम होते ही ठेलों की भरमार हो जाती है। इन ठेलों में फास्ट फूड के साथ अड्डों एवं किचन के ठेले अधिक होते हैं। इन ठेलो के लगने से शराब पीने वाले सड़कों पर जमा हो जाते हैं। शराब के नशे में ये असामाजिक तत्व कई बार आपस में झगड़े करने लगते हैं तो एक दूसरे को गंदी—गंदी गाली देने लगते हैं। ऐसे में रास्तों से निकलने वालों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। दूसरे, इन कॉलोनियों में पथ प्रकाश की अच्छी सुविधा नहीं है। कोई लाइट लगवा भी देता है तो ये असामाजिक तत्व उन लाइटों को तोड़ देते है।

