जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में 77 वॉ गणतंत्र दिवस धुमधाम के साथ मनाया गया। कॉलेज के चेयरमैन संदीप चौधरी ने कैम्पस में झंडारोहण किया। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि 26 जनवरी— 1950 से हर वर्ग को अधिकार मिलने शुरू हुए।
चेयरमैन संदीप चौधरी ने सभी को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनायें दी एवं अपने सम्बोधन कहा कि 26 जनवरी 1950 में देश को पूर्ण स्वायत गणराज्य का दर्जा प्राप्त हुआ और इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ और जिससे भारत एक संप्रभु और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। संस्थान की प्राचार्या डॉ तृप्ति कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है जिसे प्रत्येक भारतवासी पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाता है। विज्ञान विभाग की शिक्षिका डॉ दीपिका संगतानी ने काव्य पाठ किया। मंच संचालन शिवानी चिटकारा एवं सुनीति त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर उमराव सिंह, तारा सिंह, ललित जोशी, स्वाति मंगलम, डॉ निधी, डॉ पूजा मिश्रा, अशोक, शशांक, राजा मनीष, राहुल शर्मा, दीपाली अग्रवाल, अकांक्षा चौहान, रश्मि सक्सेना, मनीष, अंजली, रूपा विश्नोई, वन्दना सैनी आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।


