जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। नमो नमो मोर्चा भारत के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता सिंह के द्वारा रेनू शर्मा को जिला अध्यक्ष हरिद्वार नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी के विस्तार हेतु आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडे द्वारा की गई। प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से जिला अध्यक्ष रेणू शर्मा द्वारा कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा की गई। जिसमें जिला महामंत्री पद पर प्रीति गुप्ता एवं विमला ढोंडियाल, जिला उपाध्यक्ष मालती भारद्वाज, शर्मिला बगवाड़ी, सुषमा चौहान, सोनिया अरोड़ा, सुनीता पंवार, जिला मंत्री ममता अग्रवाल, नीतू वर्मा, रिंकी, आमरीन राव, जिला मीडिया प्रभारी सुचिता ध्यानी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शालिनी यादव को नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडे ने बताया कि नमो नमो मोर्चा भारत संगठन का नामकरण भारत के सबसे विश्वसनीय एवं वृहद हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमन्त्री नरेंद्र भाई मोदी के राष्ट्र प्रथम विचारधारा पर आधारित है। हमारे प्रधानमंत्री के अनुसार किसी भी देश की प्रगति में सबसे बड़ा योगदान युवा और महिला शक्ति का होता है। नमो नमो मोर्चा भारत का विस्तार तेजी से सभी प्रदेश में हो रहा है। वर्ष 2020 में 15 लाख से ज्यादा सदस्य संख्यावाले इस संगठन ने वर्ष 2024 तक 2 करोड सदस्य संख्या का लक्ष्य सामने रखा है।
जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि इन्हीं विचारों से ओतप्रोत हमारे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनुसार नमो नमो मोर्चा का उद्घघोष हमारे देश की समुचित असंगठित युवा, महिला, किसान, श्रमिक, व्यापार, नौकरदार, व, छात्रशक्ति को राष्ट्रहित के लिए संगठित करना ताकि भारत वर्ष अपने प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त होकर बलशाली बनें।
जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता एवं बिमला ढोंडियाल ने कहा कि संगठन के उद्देशो को देखकर युवा और महिलाएं काफी संख्या में जुड रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का मिशन राष्ट्र की असंगठित युवा, महिला और पुरुष शक्ति को संघठित करते हुए हमारी सनातन संस्कृति, सिद्धांत, और संविधान, के द्वारा दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना, भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाना और योजना का लाभ देना है। नव नियुक्त पदाधिकारी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजिनी वर्मा, सरिता मिश्रा, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *