जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से महाशिवरात्रि के पर्व पर कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ियों के साथ जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों को फल प्रसाद वितरित किए गए। फल प्रसाद वितरण कार्य का शुभारंभ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं और संतों को वितरण कर किया। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों को फल प्रसाद वितरण कर पुण्य का काम किया है।
शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में बड़े स्तर पर श्रद्धालुओं को फल वितरण का काम किया गया। महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने फल प्रसाद वितरण की सराहना की। महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद ने कहा कि सनानत धर्म में शिवभक्तों की सेवा करने से पुण्य का लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने विक्रम भुल्लर की समाजसेवा कार्यों की सराहना की।


भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा​ कि कांवड़ियों के साथ दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने वाले सभी श्रद्धालुओं की सेवा करने का काम किया गया। उन्होंने फल प्रसाद वितरण में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार जताया।
इस मौके पर महामंत्री दीपांशु शर्मा, उपाध्यक्ष संदीप प्रधान, राहुल शर्मा, युधिष्ठिर, अधिवक्ता वीर गुर्जर, दिव्यम शिवपुरी, रविकांत मलिक, जोगेंद्र मावी, ऋतिक, कपिल बालियान, शुभम मैंडोला, शगुन त्यागी, ऋषभ खन्ना, अनमोल अनेजा, निखिल भारद्वाज, आदित्य प्रजापति, योगेश चौधरी, नरेश कुमार, दुर्गेश वर्मा, अभय चौधरी, अक्षय चौधरी, अथर्व चौधरी, आरव चौधरी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *