जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में आयोजित दो दिवसीय स्पोर्टस मीट ‘स्पर्धा-2026’ में द्वितीय दिन बैडमिण्टन, खो-खो, टग ऑफ वार, बालीवॉल, क्रिकेट व एथलेटिक्स आदि खेलों के सेमीफाईनल व फाईनल मुकाबले खेले गए। मुकाबलों में खिलाडियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा व उत्साह देखने को मिला।
बैडमिंटन पुरूष वर्ग के फाईनल में भविष्य जोशी ने मनी शर्मा को 15-7, 15-6 से हराकर गोल्ड मैडल हासिल किया, मनी को रजत से संतोष करना पडा। अंकित ने तनिष्क को हराकर ब्रांज मैडल हासिल किया। महिला वर्ग के फाईनल में रसिका जोशी ने जस्सी 15-12, 15-10 से हराकर गोल्ड मैडल जीता।


एथलेटिक्स में 4×100 मीटर रिले रेस में अंकित, दीपक, नितिन व अमर चौहान की टीम ने गोल्ड मैडल हासिल किया, द्वितीय स्थान पर हिमांशु, गौरव, अंश, रवि की टीम रही।
खो-खो प्रतियोगिता के फाईनल में दीपक की टीम ‘ए‘ (यश नेगी, एकता, सृष्टि, वैशाली, एश, मानसी, अर्चिता, नैतिक, कशिश, अनीषा) ने पवन भट्ट की टीम ‘सी‘ को हराकर फाईनल मुकाबला जीता।
‘टग ऑफ वॉर’ मुकाबलों मेे जबरदस्त जोर आजमाइस देखने की मिली, महिला वर्ग फाईनल में कनिका नेगी के नेतृत्व में खुशबु कुमारी, रितु बिष्ट, नग्सिता, नित्या, तनिष्का व अनीषा ने तनिष्का की टीम को हराकर गोल्ड मैडल पर कब्जा किया। क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला टीम शिवांक ‘डी‘ एवं टीम आशुतोष ‘बी‘ के मध्य खेला जा रहा है।


संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी ने दो दिवसीय स्पोर्टस मीट के समापन पर सभी खिलाडियों को बधाई दी। प्राचार्या डॉ तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि दो दिवसीय खेल आयोजन सम्पन्न होने के उपरान्त खिलाडियों को मैडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इस खेल आयोजन में स्पोर्टस इंचार्ज शशांक, उमराव सिंह, ललित जोशी, रितिक कुमार सिंह, विरेंद्र सिंह, गौरव भाटिया, दीप शिखा बोहरा, रूपा विश्नाई, नेहा शर्मा, दीपिका, स्वाति मंगलम, करूणा नेहरा, सुनीति त्यागी, दीपाली अग्रवाल, रश्मि आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *