जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार द्वारा रक्षा सूत्र कार्यक्रम आज साथ स्थानों पर मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार लोकसभा के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शिरकत की। कार्यक्रम सबसे पहले स्वामीनारायण आश्रम भूपतवाला में संपन्न हुआ। तत्पश्चात भारत सेवाश्रम संघ देवपुरा, गुरु मंडल आश्रम देवपुरा, शुभांरभ बैंक्विट हॉल ज्वालापुर, सैनी आश्रम ज्वालापुर और अनुराग पैलेस ज्वालापुर में संपन्न हुए और सबसे अंत में स्वयंवर पैलेस कनखल निकट बुड्ढी माता मंदिर में आज का अंतिम कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में आई बहनों को संबोधित करते हुए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि रक्षाबन्धन के दिन राखी बांधने की बहुत पुरानी परम्परा है। रक्षाबंधन एक रक्षा का रिश्ता होता है जहां पर सभी बहन और भाई एक दूसरे के प्रति प्रेम और कर्तव्य का पालन, रक्षा का दायित्व लेते हैं। यह बात जरूरी नहीं होती कि जिनको बहनें राखी बांधे वे उनके सगे भाई हो, बहने सभी को राखी बांध सकती हैं और सभी उनके भाई बन जाते हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है। प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर पूरे प्रदेश में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन पर आपका यह भाई आपको वचन देता हूं कि आपके हर कार्य के लिए हमेशा तैयार रहेगा उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। आज उत्तराखंड विकसित प्रदेश के रूप में जाना जा रहा है, तो उसमें महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि बहनों ने दोगुने उत्साह से अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया है। यह हम सभी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करता है। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़, नेता प्रतिपक्ष सुनील गुड्डू, वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र, आरती नैयर, ललित नैयर, सुशील त्यागी, एकता सूरी, रवि बजाज, भाजपा मंडल अध्यक्ष तरुण नैयर, राजेश शर्मा, हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आभा शर्मा, कामिनी सड़ाना, पारुल चौहान, मोनिका सैनी, सपना शर्मा, ललित रावत, विनीत जोली, निशा नौडियाल, प्रशांत सैनी, शुभम मंडोला, दीपक शर्मा, समाजसेवी सतीश त्यागी, राधे किशन, अनिल वशिष्ठ, अनिल मिश्रा, विदित शर्मा, आकाश भाटी आदि शामिल हुए।
